सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

"बेलपत्र: शिव भक्ति से स्वास्थ्य तक का पवित्र,or belpatra ke fayde

  भारतीय संस्कृति में वृक्षों और पौधों को देवतुल्य स्थान प्राप्त है। उनमें भी बेलपत्र यानी बेल (Aegle marmelos) का पत्ता न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक महत्व भी अत्यधिक है। बेलपत्र त्रिदल होता है, और इसका विशेष स्थान भगवान शिव की पूजा में है। इस लेख में हम बेलपत्र के धार्मिक, औषधीय और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझेंगे। 1. बेलपत्र का धार्मिक महत्व   बेलपत्र का नाम लेते ही सबसे पहले भगवान शिव की छवि मन में उभरती है। पुराणों में वर्णित है कि जो व्यक्ति बेलपत्र से शिव की पूजा करता है, उसे कई जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है। शिवपूजन में बेलपत्र क्यों? त्रिदल बेलपत्र त्रिदेवों – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – का प्रतीक है। यह तीन गुणों – सत्व, रज और तम – को भी दर्शाता है। शिव को यह पत्र अर्पण करने से तीनों दोषों से मुक्ति मिलती है। बेलपत्र अर्पण की शुद्ध विधि पूजा में बेलपत्र अर्पित करते समय इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है: “त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रयायुधम्। त्रिजन्मपापसंहारं बेलपत्रं शिवप्रियं॥” इसका अर्थ है – त्रिदलयुक...

Health Tips:हेल्थ टिप्स

अच्‍छी सेहत के ल‍िए फॉलो करें डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स, रहेंगे फ‍िट और हेल्‍दी:

अच्‍छी सेहत के ल‍िए कुछ आसान ट‍िप्‍स को फॉलो करें। ये ट‍िप्‍स आपके शरीर को फ‍िट बनाएंगे और बीमार‍ियों को दूर रखेंगे।
हर कोई अच्‍छी सेहत पाना चाहता है। लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि अच्‍छी सेहत के ल‍िए क्‍या करना चाह‍िए? अच्‍छी सेहत के ल‍िए ट‍िप्‍स जानने से पहले ये समझना जरूरी है क‍ि अच्‍छी सेहत का क्‍या मतलब है? अच्‍छी सेहत का मतलब है आपका शरीर और मन चुस्‍त-दुरुस्‍त रहे, शरीर में बीमार‍ियां न हों और आप एक स्‍वस्‍थ जीवनशैली जी रहे हों। बीमारी और संक्रमण की चपेट में आने से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है और आप खुद को फ‍िट महसूस नहीं कर पाते। अगर अच्‍छी सेहत पाना चाहते हैं, तो डॉक्‍टर के बताए आसान ट‍िप्‍स को जानना जरूरी है। इन ट‍िप्‍स को हर द‍िन फॉलो करेंगे, तो शरीर को फ‍िट रख सकते हैं

1. साफ-सफाई का ख्‍याल रखें -
गंदगी के कारण शरीर में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। हर द‍िन स्नान लें और गर्म‍ी के द‍िनों में पसीने से बचें। गर्मियों के द‍िनों में कॉटन के कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर कपड़ों को एक से ज्‍यादा बार बदल सकते हैं। इसके अलावा शौचालय का इस्‍तेमाल करते समय व‍िशेष सावधानी बरतें। शौचालय के इस्‍तेमाल से पहले और बाद में हाथों को अच्‍छी तरह से साबुन और पानी की मदद से साफ करें।     

2. दवाओं का सेवन कम करें -
कुछ लोग हल्‍के दर्द में भी डॉक्‍टर की सलाह ल‍िए बगैर दवाओं का सेवन कर लेते हैं। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि ऐसा करने से इम्‍यून‍िटी कमजोर हो सकती है। डॉक्‍टर की सलाह के बगैर दवाओं का सेवन करने से शरीर पर उनका नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए जरूरी वैक्‍सीन और जांच की जानकारी अपने डॉक्‍टर से लेते रहें। 
3. हेल्‍दी डाइट प्‍लान फॉलो करें -

फ‍िट और हेल्‍दी रहने में डाइट की खास भूम‍िका होती है। हेल्‍दी रहने के ल‍िए समय पर भोजन करें। घर का बना ताजा खाना खाएं। एक साथ ढेर सारा खाना खा लेने के बजाय 5 छोटे मील्‍स में पूरे द‍िन की डाइट को बांट लें। अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स, आयरन, कैल्‍श‍ियम, फाइबर आद‍ि पोषक तत्‍वों को शाम‍िल करें।   
4. एक्‍सरसाइज के ल‍िए समय न‍िकालें -

फ‍िट और हेल्‍दी रहने का कोई शॉर्टकट नहीं है। आपको फ‍िट रहना है और बीमार‍ियों से बचना है, तो हर द‍िन कसरत के ल‍िए समय न‍िकालें। हम में से ज्‍यादातर लोगों के पास समय तो होता है ल‍ेक‍िन समय प्रबंधन न सीख पाने के कारण वे एक्‍सरसाइज के ल‍िए समय नहीं न‍िकाल पाते। खुद को फ‍िट रखने के ल‍िए हर द‍िन 40 से 50 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें और फ‍िज‍िकल एक्‍टीव‍िटीज जैसे डांस या जुंबा क्‍लास का ह‍िस्‍सा बनें।      
5. तनाव से न डरें -
तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें 

ज‍िंदगी के हर पड़ाव पर तनाव का सामना करना पड़ेगा। हमेशा खुश रहना मुमक‍िन नहीं है। लेक‍िन तनाव तब खराब हो जाता है जब वह हमारी सेहत पर असर छोड़ने लगे। अच्‍छी सेहत के ल‍िए तनाव मुक्‍त रहें। हर द‍िन 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। मेड‍िटेशन करें, डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें। इन ट‍िप्‍स को फॉलो करेंगे तो तनाव को दूर भगा सकते हैं। 
Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है! आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट