भारतीय संस्कृति में वृक्षों और पौधों को देवतुल्य स्थान प्राप्त है। उनमें भी बेलपत्र यानी बेल (Aegle marmelos) का पत्ता न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक महत्व भी अत्यधिक है। बेलपत्र त्रिदल होता है, और इसका विशेष स्थान भगवान शिव की पूजा में है। इस लेख में हम बेलपत्र के धार्मिक, औषधीय और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझेंगे। 1. बेलपत्र का धार्मिक महत्व बेलपत्र का नाम लेते ही सबसे पहले भगवान शिव की छवि मन में उभरती है। पुराणों में वर्णित है कि जो व्यक्ति बेलपत्र से शिव की पूजा करता है, उसे कई जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है। शिवपूजन में बेलपत्र क्यों? त्रिदल बेलपत्र त्रिदेवों – ब्रह्मा, विष्णु और महेश – का प्रतीक है। यह तीन गुणों – सत्व, रज और तम – को भी दर्शाता है। शिव को यह पत्र अर्पण करने से तीनों दोषों से मुक्ति मिलती है। बेलपत्र अर्पण की शुद्ध विधि पूजा में बेलपत्र अर्पित करते समय इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है: “त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रयायुधम्। त्रिजन्मपापसंहारं बेलपत्रं शिवप्रियं॥” इसका अर्थ है – त्रिदलयुक...
कुछ समय से मोरिंगा पाउडर का डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा बढ़ा है। बढ़ते काम का दबाव और खराब लाइफ स्टाइल के कारण ज्यादातर लोग हेल्दी खाने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में यह पाउडर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। मोरिंगा ओलीफेरा, जिसे हम सहजन के नाम से जानते हैं। इसका इस्तेमाल बहुत पहले से आयुर्वेद में होता आ रहा है। यह कई बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर है। आइए जानते हैं, मोरिंगा पाउडर क्या होता है, मोरिंगा पाउडर कब खाना चाहिए, मोरिंगा पाउडर के नुकसान, इत्यादि.
Read in English please Translate.
मोरिंगा पाउडर क्या होता है?
मोरिंगा पाउडर, सहजन की सूखी पत्तियों का पाउडर होता है, जिसका डिमांड कुछ समय से सुपरफूड के तौर पर बहुत तेजी से बढ़ा है। इसकी सूखी पत्तियों के पाउडर का इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के ड्रिंक्स को बनाने के लिए किया जाता है। और सहजन के हरि पत्तियों का इस्तेमाल सूप, जूस और सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। मतलब सहजन के हरी और सूखी दोनों रूप में पत्तियों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से किया जाता है और यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
मोरिंगा पाउडर के फायदे क्या है? (Moringa Powder Benefits In Hindi)
मोरिंगा यानी सहजन का इस्तेमाल लोग सब्जी के तौर पर करते हैं, लेकिन इसके फल से लेकर पत्तियों और टहनियों तक सभी का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में मोरिंग के पत्तियों का उपयोग कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। मोरिंगा पाउडर के निम्नलिखित फायदे हैं.
उर्जा से भरपूर होता है
मोरिंगा में मैग्नीशियम और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यहां तक की इसमें पालक से ज्यादा आयारन की मात्रा होती है जो आपके शरीर में तुरंत उर्जा का संचार करता है। इसलिए, जब भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो या आपको उर्जा की कमी लग रही हो तो आप मोरिंगा पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद है मोरिंगा पाउडर-
मोरिंगा की पत्तियां और बीजें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई में समृद्ध होती हैं और ये तीनों विटामिन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामिन ए कोशिकाओं के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और साथ ही त्वचा की टिश्यू को बनाने और रिपेयर करने में सहायक है। वटामिन सी पिगमेंटेशन को कम करने के साथ त्वचा के रंग में सुधार और मुंहासों की परेशानियों को कम करता है। और विटामिन ई बढ़ते उम्र की झुर्रियों को ठीक करने का काम करता है।
How to solve infertility problems
गठिया में कारगर है मोरिंगा पाउडर
मोरिंगा पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है। इसकी पत्तियां आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम में समृद्ध होती है। इसमें विटामिन ए बी कॉम्प्लेक्स भी भरपूर मात्रा में होता है, यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में गठिया के दर्द से आराम के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
मोरिंगा पाउडर के फायदे पुरुषों के लिए वरदान (Moringa Powder Benefits For Male In Hindi)
पुरुषों के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे बहुत है। इसका उपयोग ,पुरुषों की निम्नलिखित समस्याओं को दूर सकते हैं-
इरेक्टाइल डिसफंक्शन में पुरुषों के लिए मोरिंगा के फायदे
मोरिंगा पाउडर के फायदे पुरुष के लिए बहुत हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब पुरुषों के लिंग में पर्याप्त इरेक्शन का नहीं होना है। इसका कारण खराब लाइफ स्टाइल, ज्यादा तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं या सर्जरी भी हो सकती है। ऐसे में मोरिंगा पाउडर आपके काम की चीज है, इसमें पोलिफेनल नाम का कंपोनेंट पाया जाता है, यह नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा, यह आपके रक्त संचार में भी सुधार करता है। तो ऐसे इरेक्शन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
इनफर्टिलिटी में सुधार होता है
आज के भागदौड़ भरे जीवन में पुरुषों का स्ट्रेस लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है, जिसका सिधा असर आपकी फर्टिलिटी पर पड़ता है। मोरिंगा पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पुरुषों के फर्टिलिटी की समस्या में सुधार होती है और यह पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
सीमन वॉल्यूम बढ़ता है
कई बार पुरुष सीमन वॉल्यूम कम होने की वजह से संतान सुख की प्राप्ति नहीं कर पाते हैं, और पिता बनने से वंचित रह जाते हैं। मोरिंगा पाउडर का नियमित रुप से सेवन करने से सीमन वॉल्यूम में बढ़ोतरी होती है और स्पर्म काउंट बढ़ता है।
अधिक उपचार और कई प्रकार की गंभीर समस्याओं केलिए आप.Patanjaliayurved . में संपर्क कर सकते हैं.
प्रोस्टेट हेल्थ सही होता है
प्रोस्टेट पुरुषों में सीमन को बनाने, स्पर्म को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने और पेनिस के द्वारा बाहर निकालने में सहायता करता है। तो हम कह सकते हैं कि पुरुषों में प्रोस्टेट हेल्थ का सही रहना बहुत जरूरी है नहीं तो वह इनफर्टिलिटी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में यदि मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं तो यह पोस्टेट की स्वास्थ्य समस्याओं को सुधारने में मदद करता है।
मोरिंगा पाउडर के फायदे महिलाओं के लिए अद्भूत (Moringa Powder Benefits For Females In Hindi)
महिलाओं के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे गजब के हैं। इसके पाउडर का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए महिलाओं को ,खान पान में मोरिंगा को जरूर शामिल करना चाहिए। मरिंगा पाउडर के फायदे निम्नलिखित है-
हार्मोनल बैलेंस ठीक रहता है
यदि महिलाओं के स्वास्थ्य की बात की जाए तो उनके बेहतर स्वास्थ्य में हार्मोन की अहम भूमिका होती है। एक्सपर्ट का मानना है कि तनाव के बढ़ने से भी महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस होता है। हार्मोनल इंबैलेंस के मुख्य कारणों में खराब लाइफ स्टाइल और गलत खान-पान की आदते भी है। ऐसे में मोरिंगा पाउडर खाने से हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक किया जा सकता है।
मेनोपॉज में फायदेमंद है मोरिंगा पाउडर
महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज एक ऐसा चरण होता है ,जब महिलाओं को पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। पीरियड्स बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं आने लगती है, जैसे- हड्डियों का कमजोर होना, मूड स्विंग की समस्या, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना, इत्यादि। मोरिंगा पाउडर इस तरह की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
पीरियड्स की ऐंठन कम होती है
पीरियड्स के दौरान ऐंठन की समस्या से बहुत महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में मोरिंगा पाउडर का सेवन आपको इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। मोरिंगा पाउडर पोटेशियम से समृद्ध होता है जो तंत्रिका तंत्र को शांत करने के साथ शारीरिक मजबूती प्रदान करता है।
मोरिंगा पाउडर के नुकसान क्या है?
मोरिंगा पाउडर के कई फायदे हैं, लेकिन अधिक मात्रा में मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। मोरिंगा पाउडर के नुकसान निम्नलिखित हो सकते हैं-
1 मोरिंगा पाउडर का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त, हार्टबर्न की समस्या, पेट खराब इत्यादि, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
2 गर्भवती महिलाओं को मोरिंगा पाउडर के सेवन से बचना चाहिए।
3 लीवर रोगी को मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। मोरिंगा पाउडर या सहजन की पत्तियां लीवन को नुकसान पहुंचाती है।
4 यदि आपको हार्ट की कोई समस्या है, या आप हृदय रोगी है तो आपको मोरिंगा की पत्तियों से बने किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। या डॉक्टर का सलाह लेने के बाद ही सेवन करें।
5 लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को मोरिंगा पाउडर के सेवन से बचना चाहिए।
Disclaimer
उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
टिप्पणियाँ